कैदी ने किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर
रायपुर। राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल में एक कैदी द्वारा आत्महत्या की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कैदी ने जेल के अंदर ही धारदार वस्तु से अपना गला काट लिया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
🔹 एक दिन पहले ही नाइजीरियन कैदी ने की थी आत्महत्या
यह घटना जेल प्रशासन के लिए एक और झटका है, क्योंकि एक दिन पहले ही नाइजीरियन कैदी पैट्रिक ने आत्महत्या कर ली थी। पैट्रिक ड्रग्स सप्लाई के मामले में 2021 से जेल में बंद था। इस घटना के बाद जेल प्रशासन पर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
शव दफनाने पर विवाद: इस मुद्दे को लेकर आदिवासी समाज ने दी ये बड़ी चेतावनी…
🔹 पुलिस जांच में जुटी, न्यायिक जांच के आदेश
घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा कार्यवाही की जा रही है।
🔹 जेल प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल
लगातार हो रही आत्महत्या की घटनाओं ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या जेल के अंदर कैदियों को उचित निगरानी नहीं दी जा रही? या फिर जेल में अवैध रूप से हथियार जैसी चीजें पहुंच रही हैं? इन सभी पहलुओं पर गहन जांच जारी है।