क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन स्पिनर्स में से एक शेन वॉर्न को इस दुनिया को छोड़े हुए तीन साल हो चुके हैं। 4 मार्च 2022 को थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था। उनकी मौत ने न केवल क्रिकेट जगत बल्कि पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था। वॉर्न क्रिकेट के मैदान पर जितने चर्चित थे, उतनी ही सुर्खियां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में भी बटोरीं।
10 साल की शादी के बाद हुआ तलाक
13 सितंबर 1969 को जन्मे शेन वॉर्न ने साल 1995 में सिमोन कैलाहन से शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे हुए—ब्रूक, समर और जैक्सन वॉर्न। हालांकि, 2005 में इनका रिश्ता टूट गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिमोन को पता चला कि शेन का किसी और महिला से अफेयर था। इसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया।
1000 महिलाओं से जुड़े थे वॉर्न के नाम?
शेन वॉर्न की निजी जिंदगी हमेशा विवादों में रही। उनका नाम कई महिलाओं के साथ जुड़ा, जिनमें ब्रिटिश एक्ट्रेस एलिजाबेथ हर्ले भी शामिल थीं। दोनों की सगाई भी हुई थी, लेकिन बाद में रिश्ता खत्म हो गया। साल 2006 में पत्रकार पॉल बैरी की किताब ‘स्पून आउट’ में यह दावा किया गया था कि शेन वॉर्न का 1000 से ज्यादा महिलाओं के साथ संबंध था।
क्रिकेट करियर में बनाए कई रिकॉर्ड
शेन वॉर्न ने क्रिकेट के मैदान पर जबरदस्त प्रदर्शन किया।
- टेस्ट क्रिकेट: 145 मैच, 708 विकेट (टेस्ट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज)
- वनडे क्रिकेट: 194 मैच, 293 विकेट
- आईपीएल: 55 मैच, 57 विकेट
IND vs AUS-हाई वोल्टेज क्लैश: सेमीफाइनल में भिड़ेंगी भारत-ऑस्ट्रेलिया, दुबई में होगा महामुकाबला…
शेन वॉर्न की करोड़ों की संपत्ति किसे मिली?
शेन वॉर्न की कुल संपत्ति लगभग 171 करोड़ रुपये थी। उनकी मृत्यु के बाद विक्टोरिया सुप्रीम कोर्ट ने उनकी संपत्ति उनके तीनों बच्चों जैक्सन, ब्रूक और समर में 31-31% बांटने का फैसला सुनाया। बची हुई संपत्ति उनके भाई की फैमिली को दी गई।