सीवान, बिहार: बिहार के सीवान जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। भैसाखल स्थित वृहद आश्रय गृह से शुक्रवार की रात 13 लड़कियां फरार हो गईं। बताया जा रहा है कि लड़कियां 30 फीट ऊंची नुकीली तारों से घिरी दीवार फांदकर भागीं। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया।
अब तक दो लड़कियां बरामद, बाकी की तलाश जारी
📍 घटना सीसीटीवी कैमरे, वार्डन और सुरक्षा गार्ड की निगरानी में हुई।
📍 स्थानीय लोगों ने गृह कर्मियों की मिलीभगत के आरोप लगाए।
📍 पुलिस ने अब तक दो लड़कियों को बरामद कर लिया, शेष की तलाश जारी है।
📍 इससे पहले भी इसी आश्रय गृह से दो लड़के भाग चुके हैं।
प्रशासन पर भी उठे गंभीर सवाल
✅ घटना के बाद एडीएम और डीएसपी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
✅ परिजनों ने भी प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाया।
✅ वार्डन रिंकू झा ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया।
✅ SDO और DM इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं।
CG ब्रेकिंग: शराब तस्करी केस में फरार कांग्रेस नेता गिरफ्तार….
CCTV फुटेज में दिखी लड़कियों की भागने की तस्वीरें!
🔹 थानाध्यक्ष सोनी कुमारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में लड़कियां दीवार फांदती दिख रही हैं।
🔹 प्रशासन ने CCTV फुटेज सीज कर दिया है और इसे सार्वजनिक नहीं किया जा रहा।
🔹 DM मुकुल कुमार गुप्ता ने जांच का आदेश दिया है।