रायपुर: साइबर और एंटी क्राइम यूनिट की त्वरित कार्रवाई से आरोपी पकड़ा गया
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आरंग क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक युवक ने महिला के हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म किया, अश्लील वीडियो बनाया और फिर 5 लाख रुपये की मांग की। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कैसे दिया गया वारदात को अंजाम?
– 2 मार्च 2025 की रात 8:30 बजे महिला के घर में घुसा नकाबपोश युवक।
– ब्लैक टी-शर्ट और जींस पहने आरोपी ने चेहरे पर नकाब और हाथ में सफेद ग्लव्स पहन रखे थे।
– महिला को बेडरूम में ले जाकर रस्सी से हाथ-पैर बांधे और जान से मारने की धमकी दी।
– मारपीट कर दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बनाकर 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी।
– घर में रखी सोने की चेन और नकदी लूटकर फरार हो गया।
पुलिस ने कैसे पकड़ा आरोपी को?
🔹 पुलिस और साइबर क्राइम टीम ने तुरंत जांच शुरू की।
🔹 तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की मदद से आरोपी को चिन्हित किया गया।
🔹 आरंग निवासी लंकेश कुमार साहू को गिरफ्तार किया गया।
🔹 आरोपी के पास से अपराध में इस्तेमाल मोबाइल फोन, नगदी और अन्य साक्ष्य जब्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान:
लंकेश कुमार साहू (24 वर्ष)
निवासी: कागदेही निषाद राज वार्ड, वार्ड क्रमांक 12, थाना आरंग, जिला रायपुर
महिला सुरक्षा पर फिर उठे सवाल!
इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन से आरोपी को कड़ी सजा देने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की मांग उठ रही है।