छत्तीसगढ़ में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों में मची हलचल, केंद्र के अल्टीमेटम के बाद 4 लौटे पाकिस्तान…

37
छत्तीसगढ़ में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों में मची हलचल, केंद्र के अल्टीमेटम के बाद 4 लौटे पाकिस्तान...

रायपुर/ जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए देश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का फरमान जारी कर दिया है। इस आदेश के बाद छत्तीसगढ़ में रह रहे पाक नागरिकों में अफरा-तफरी का माहौल है।

छत्तीसगढ़ में सैकड़ों पाक नागरिकों ने खरीदी है संपत्ति

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में सैकड़ों पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं, जिनमें अधिकांश हिंदू समुदाय से हैं। कई नागरिकों ने रायपुर के आर. सद्दू, विधानसभा, महावीर नगर, माना रोड समेत अन्य इलाकों में जमीन और मकान खरीदे हैं।
इनमें से कुछ लोगों ने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन भी किया है, जबकि कई अब भी वीज़ा पर रह रहे हैं

चार पाकिस्तानी नागरिक हाल ही में लौटे वापस

सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में सामाजिक कार्यों के लिए आईं तीन मुस्लिम महिलाएं और एक पुरुष नागरिक वापस पाकिस्तान लौट गए हैं
इनकी निगरानी पहले से की जा रही थी, और अब सभी संदिग्ध पाक नागरिकों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

हर जिले में चल रहा पाक नागरिकों का वेरिफिकेशन

पुलिस और पासपोर्ट विभाग की टीम द्वारा हर पाकिस्तानी नागरिक का वेरिफिकेशन किया जा रहा है। जिला विशेष शाखा द्वारा इन नागरिकों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अधिकांश पाक नागरिक बिजनेस वीजा पर भारत में रह रहे हैं और कुछ ने वीजा एक्सटेंशन भी कराया है।

PK सीमा हैदर को छोड़ना पड़ सकता है भारत? वकील ने नियमों का हवाला देकर दी अहम जानकारी…

गृह मंत्री अमित शाह का सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कही ये बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि किसी भी पाक नागरिक को तय सीमा से अधिक भारत में रुकने की अनुमति न दी जाए।
इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि “हम केंद्र के आदेश का पालन करेंगे और समयसीमा के भीतर पाक नागरिकों को वापस भेजा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here