नवा रायपुर में आदिम जाति विकास विभाग का भव्य कार्यक्रम, JEE चयनित 122 विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित
रायपुर, 14 मई 2025 — छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम 4 बजे राजधानी नवा रायपुर के सेक्टर-24 स्थित आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान में दो बड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मुख्य कार्यक्रमों की झलक:
🔹 नव-निर्मित जनजातीय संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे, जो प्रदेश की जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को समर्पित है।
🔹 आदिम जाति विकास विभाग में चयनित 300 छात्रावास अधीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
🔹 प्रयास आवासीय विद्यालय के 122 छात्रों को JEE Mains में सफलता पाने पर किया जाएगा सम्मानित।
SSC परीक्षा कैलेंडर 2025-26 जारी: जानें कब होगी CGL, CHSL, JE समेत सभी परीक्षाएं…
कार्यक्रम में शामिल होंगे ये प्रमुख अतिथि:
-
🏛️ डॉ. रमन सिंह – छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष (अतिविशिष्ट अतिथि)
-
🏗️ तोखन साहू – केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री
-
⚖️ अरूण साव – उपमुख्यमंत्री
-
⚖️ विजय शर्मा – उपमुख्यमंत्री
-
🎙️ रामविचार नेताम – आदिम जाति कल्याण मंत्री (कार्यक्रम अध्यक्ष)