Budget 2025: बजट वाले दिन कैसा रहेगा शेयर बाजार का मूड? जानिए पिछले 10 साल का ट्रेंड…

50
Budget 2025: बजट वाले दिन कैसा रहेगा शेयर बाजार का मूड? जानिए पिछले 10 साल का ट्रेंड...

1 फरवरी को कैसा रहेगा भारतीय शेयर बाजार का हाल?

1 फरवरी 2025 का दिन भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम होने वाला है। इस दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2025-26 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। बजट न केवल भारतीय निवेशकों बल्कि विदेशी निवेशकों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण होता है। खास बात यह है कि इस मौके पर भारतीय शेयर बाजार खुला रहेगा, जिससे निवेशक आम दिनों की तरह ट्रेडिंग कर सकेंगे।

क्या कहता है इतिहास? बजट वाले दिन शेयर बाजार का ट्रेंड

बजट के दिन भारतीय शेयर बाजार का मूड सरकार की घोषणाओं पर निर्भर करता है। पिछले 10 साल के डेटा पर नजर डालें तो निफ्टी 50 इंडेक्स ने 6 बार तेजी दिखाई है, जबकि 8 बार बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है।

बजट के दिन निफ्टी 50 का प्रदर्शन (2014-2024)

साल बजट प्रकार निफ्टी 50 में उतार-चढ़ाव
2014 अंतरिम बजट +0.41%
2014 पूर्ण बजट -0.23%
2015 पूर्ण बजट +0.65%
2016 पूर्ण बजट -0.61%
2017 पूर्ण बजट +1.81%
2018 पूर्ण बजट -0.10%
2019 अंतरिम बजट +0.58%
2019 पूर्ण बजट -1.14%
2020 पूर्ण बजट -2.51%
2021 पूर्ण बजट +4.74%
2022 पूर्ण बजट +1.37%
2023 पूर्ण बजट -0.26%
2024 अंतरिम बजट -0.13%
2024 पूर्ण बजट -0.12%

बजट के दिन बाजार में क्यों आता है उतार-चढ़ाव?

  1. सरकार की नीतियों पर निर्भर करता है बाजार – यदि सरकार इंडस्ट्री और बिजनेस को बढ़ावा देने वाले फैसले लेती है, तो बाजार तेजी के साथ हरे निशान में बंद होता है
  2. निवेशकों की प्रतिक्रिया महत्वपूर्ण – यदि निवेशकों को लगता है कि बजट उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता, तो बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद होता है
  3. विदेशी निवेशकों की भूमिका – बजट में विदेशी निवेश को लेकर बड़े ऐलान होने पर बाजार बुलिश ट्रेंड दिखाता है।

आर्थिक सर्वे 2024-25: पेंशन योजनाओं में निवेश में बढ़ोतरी, 16% का उछाल…

क्या 2025 में बाजार देगा निवेशकों को मुनाफा?

बजट 2025 को लेकर निवेशक और बाजार विशेषज्ञ बड़े ऐलानों की उम्मीद कर रहे हैं। यदि सरकार मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, MSME और स्टार्टअप सेक्टर के लिए बड़ी घोषणाएं करती है, तो बाजार में मजबूत उछाल देखने को मिल सकता है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here