सेब को एक हेल्दी फ्रूट माना जाता है, लेकिन इसे खाने का सही तरीका जानना भी उतना ही जरूरी है। अगर आप सेब का सेवन गलत समय या गलत तरीके से करते हैं, तो यह आपकी सेहत पर नेगेटिव असर डाल सकता है। आइए जानते हैं सेब खाने और उसके बाद पानी पीने का सही तरीका।
सेब खाने के बाद कितनी देर में पानी पीना चाहिए?
सेब खाने के कम से कम 30 मिनट से 1 घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए।
सेब में नैचुरल शुगर और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इसे खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है और गैस, एसिडिटी या पेट फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
सेब के बाद किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए?
सेब खाने के बाद कुछ चीजों से परहेज़ करना बेहद जरूरी है:
-
मूली: गैस और अपच की समस्या हो सकती है।
-
अचार: एसिडिटी और पेट में जलन पैदा कर सकता है।
-
चाय या दूध: ये गट हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकते हैं और डाइजेशन स्लो कर सकते हैं।
सेब खाने का सही समय और तरीका
-
सुबह खाली पेट सेब खाने से बचें, इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
-
ब्रेकफास्ट के बाद सेब खाना ज्यादा फायदेमंद रहता है।
-
दिन में 1 से 2 सेब खाना पर्याप्त है।
-
शाम को सेब खाने से नींद में बाधा आ सकती है, इसलिए इसे दोपहर में खाना बेहतर रहेगा।
फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर मखाना: कई गंभीर समस्याओं का आयुर्वेदिक समाधान…
सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है सेब?
-
इम्यून सिस्टम बूस्ट करता है
-
मेटाबॉलिज्म सुधारता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है
-
दिल और हड्डियों की सेहत को मजबूत करता है
-
स्किन ग्लो और एंटी-एजिंग में भी सहायक है