बांग्लादेश में बार-बार धरती से क्यों निकल रही भगवान विष्णु की मूर्ति? रहस्य से भरी प्राचीन चेतावनी!

47

बांग्लादेश के दिनाजपुर जिले में खुदाई के दौरान फिर एक बार भगवान विष्णु की प्राचीन मूर्ति मिलने से हड़कंप मच गया है। यह मूर्ति 27 किलो वजनी और 29 इंच लंबी है, जो मिट्टी के नीचे से एक तालाब की खुदाई में प्राप्त हुई। प्रतिमा के साथ माता लक्ष्मी की आकृति भी उकेरी गई है।

बार-बार खुदाई में क्यों मिल रही हैं भगवान विष्णु की मूर्तियां?

बीते चार वर्षों में चार बार बांग्लादेश के अलग-अलग हिस्सों से भगवान विष्णु की मूर्तियां मिल चुकी हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि ये घटनाएं इतिहास के किसी छुपे हुए अध्याय की ओर इशारा कर रही हैं। क्या यह कोई आध्यात्मिक संकेत है या पुरातन सभ्यता का पुनरुत्थान?

राजमहल और प्राचीन मंदिरों का इतिहास जुड़ा है इन मूर्तियों से

दिनाजपुर में जहां मूर्ति मिली है, वहां कभी एक राजमहल हुआ करता था, जहां भगवान विष्णु के उपासक राजा का शासन था। माना जा रहा है कि यही मूर्तियां कालांतर में भूमिगत हो गई थीं। 1947 से पहले इस क्षेत्र में सैकड़ों हिंदू मंदिर मौजूद थे, जो विभाजन के बाद उजड़ते चले गए।

क्या यह ईश्वरीय इशारा है या फिर भूगर्भीय चमत्कार?

इतिहासकारों और पुरातत्वविदों के लिए ये खोज धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। वहीं श्रद्धालु इसे भगवान जगदीश्वर का इशारा मान रहे हैं। कुछ लोग मानते हैं कि यह समय है पुरानी आस्था और मूल्यों की पुनर्प्रतिष्ठा का।

36 साल से महिला बनकर रह रहा यह शख्स, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…

मूर्ति की वैज्ञानिक जांच होगी, पुरातत्व विभाग कर रहा है परीक्षण

फिलहाल इस अविभाजित मूर्ति को पुलिस ने कब्जे में लेकर कोषागार में सुरक्षित रखवा दिया है। यहां से इसे पुरातत्व विभाग भेजा जाएगा, जहां इसकी मिट्टी, धातु और नक्काशी की जांच की जाएगी ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि यह प्रतिमा किस काल की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here