नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। अब DA की दर बढ़कर 55% हो गई है। इस फैसले से 48.66 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 66.55 लाख पेंशनर्स को लाभ मिलेगा।
कितना बढ़ेगा वेतन?
-
मौजूदा DA: 53%
-
नई दर: 55%
-
वेतन वृद्धि: महंगाई के प्रभाव को कम करने के लिए दो प्रतिशत की वृद्धि।
-
राजकोषीय प्रभाव: सरकार पर ₹6,614.04 करोड़ का वित्तीय बोझ पड़ेगा।
8वें वेतन आयोग पर अपडेट
-
8वें वेतन आयोग की कोई आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई।
-
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जनवरी 2026 से लागू हो सकता है।
-
पिछला वेतन आयोग जनवरी 2016 में लागू हुआ था, लेकिन कर्मचारियों को इसका लाभ जुलाई 2016 से मिला था।
छत्तीसगढ़: 3 पटवारी निलंबित, 9 को कारण बताओ नोटिस जारी! जानिए पूरा मामला….
आत्मनिर्भर भारत के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बड़ा निवेश
-
कैबिनेट ने इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए ₹22,919 करोड़ के वित्तपोषण को मंजूरी दी।
-
इस योजना से भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा और देश को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में मजबूती मिलेगी।
-
घरेलू मूल्य संवर्धन (DVA – Domestic Value Addition) को बढ़ाने का लक्ष्य।