सीजी ब्रेकिंग: गणतंत्र दिवस 2025 पर वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक की घोषणा – देखें पूरी लिस्ट…

56
सीजी ब्रेकिंग: गणतंत्र दिवस 2025 पर वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक की घोषणा – देखें पूरी लिस्ट...

रायपुर: 942 जवानों को मिला सम्मान

गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवाओं के 942 जवानों को वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से नवाजा गया। इनमें 95 जवानों को वीरता पदक, 101 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और 746 को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया।

वीरता पुरस्कार: नक्सल क्षेत्रों के जवान सम्मानित

वीरता पुरस्कार के लिए चुने गए 95 जवानों में से 28 नक्सल प्रभावित क्षेत्रों, 28 जम्मू-कश्मीर, 3 उत्तर-पूर्व और 36 अन्य क्षेत्रों के हैं। इन पुरस्कारों में 78 पुलिसकर्मी और 17 अग्निशमन सेवा के कर्मचारी शामिल हैं।

राज्यवार गैलेंट्री अवार्ड लिस्ट

वीरता पुरस्कार की राज्यवार सूची:

  • छत्तीसगढ़: 11
  • ओडिशा: 6
  • उत्तर प्रदेश: 17
  • जम्मू-कश्मीर: 15
    इसके अतिरिक्त:
  • असम राइफल्स: 1
  • बीएसएफ: 5
  • सीआरपीएफ: 19
  • एसएसबी: 4
  • फायर विभाग: उत्तर प्रदेश (16), जम्मू-कश्मीर (1)।

विशिष्ट सेवा पदक: विभागवार और राज्यवार लिस्ट

विभागवार विवरण:
  • पुलिस सेवा: 85
  • अग्निशमन सेवा: 5
  • नागरिक सुरक्षा/होम गार्ड: 7
  • सुधार सेवा: 4

राज्यवार सूची:

  • अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, पुडुचेरी, असम राइफल्स, एनएसजी, एनडीआरएफ आदि को एक-एक पदक।
  • दिल्ली पुलिस, आईटीबीपी और उत्तर प्रदेश (सुधार सेवा) को 3-3 पदक।
  • मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र को 4-4 पदक।
  • उत्तर प्रदेश पुलिस और बीएसएफ को 5-5 पदक।
  • सीआरपीएफ और सीबीआई को 6, आईबी को 8 पदक।

सराहनीय सेवा पदक (746):

  • पुलिस सेवा: 634
  • अग्निशमन सेवा: 37
  • नागरिक सुरक्षा/होम गार्ड: 39
  • सुधार सेवा: 36

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here