CG में कांग्रेस को बड़ा झटका: 4 बार के ब्लॉक अध्यक्ष समेत 31 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, ये है बड़ी वजह…

21
CG में कांग्रेस को बड़ा झटका: 4 बार के ब्लॉक अध्यक्ष समेत 31 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, ये है बड़ी वजह...

गरियाबंद/देवभोग। छत्तीसगढ़ में आगामी चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा सियासी झटका लगा है। गरियाबंद जिले के देवभोग ब्लॉक मुख्यालय में कांग्रेस के 31 सक्रिय कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। इनमें सबसे अहम नाम है – श्याम लाल सोनी, जो चार बार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं।

देवभोग में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए 31 कार्यकर्ता

एक समय कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले देवभोग ब्लॉक में अब समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। भाजपा प्रवेश कार्यक्रम भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुआ, जिसमें जिला अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, राजिम विधायक रोहित साहू, वरिष्ठ नेता गोवर्धन मांझी, कुंज बिहारी बेहेरा सहित मंडल अध्यक्षों ने शामिल होकर सभी नवप्रवेशियों का स्वागत किया।

इन प्रमुख नेताओं ने थामा भाजपा का हाथ

  • श्याम लाल सोनी – 4 बार के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

  • सूरज शर्मा – जिला मंत्री, कांग्रेस

  • बिलभद्र यादव – सेवा दल अध्यक्ष, देवभोग

  • परमानंद यदु, राजेंद्र सोनी, ओमप्रकाश ठाकुर, ललित यदु, लक्ष्मण सोनी, नीलेन्द्री सोनी, हीराबाई यदु, सुजाता यदु, उर्मिला माझी, तिरोबाई यदु सहित अन्य कुल 31 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।

नेताओं ने बताई कांग्रेस छोड़ने की बड़ी वजह

श्याम लाल सोनी और सूरज शर्मा ने भाजपा में शामिल होने के पीछे संगठनात्मक अनदेखी को मुख्य कारण बताया। उन्होंने कहा कि:

“कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की अहमियत सिर्फ चुनाव के समय होती है। चुनाव के बाद नेता कार्यकर्ताओं को भुला देते हैं। इसके उलट भाजपा में कार्यकर्ता ही असली संगठन हैं।”

नेताओं ने आगे कहा कि वे भाजपा सरकार की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रभावित होकर यह फैसला ले रहे हैं।

Bodhghat Project: 49 हजार करोड़ की योजना से बदलेगा छत्तीसगढ़ का भविष्य, सिंचाई और बिजली दोनों की मिलेगी सौगात…

चुनाव से पहले गरियाबंद की राजनीति में आया बदलाव

देवभोग, जो कि पारंपरिक रूप से कांग्रेस समर्थित क्षेत्र माना जाता था, वहां अब भाजपा की पकड़ मजबूत होती दिख रही है। भाजपा की कोशिश है कि वह छोटे-छोटे ब्लॉक और पंचायत स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा करे, ताकि आगामी विधानसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here