BIG BREAKING: पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा: 600 से अधिक श्रद्धालु घायल, भीड़ में मची अफरा-तफरी….

7
BIG BREAKING: पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा: 600 से अधिक श्रद्धालु घायल, भीड़ में मची अफरा-तफरी….

पुरी, ओडिशा। विश्वप्रसिद्ध श्री जगन्नाथ रथ यात्रा 2025 इस बार भक्तिभाव के साथ नहीं, बल्कि एक दर्दनाक हादसे के साथ सुर्खियों में आ गई। शुक्रवार को आयोजित इस धार्मिक आयोजन के दौरान भयानक भगदड़ मच गई, जिसमें 600 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें से 8 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

भगवान बलभद्र के रथ खींचने के दौरान मची भगदड़

  • यह हादसा तब हुआ जब भगवान बलभद्र के तालध्वज रथ को खींचने की रस्म शुरू की जा रही थी।

  • हजारों की संख्या में मौजूद श्रद्धालु रथ की रस्सी छूने की होड़ में एक-दूसरे पर गिर पड़े।

  • पुरी के ग्रैंड रोड पर उमड़ी भीड़ ने कुछ ही मिनटों में माहौल को बेकाबू बना दिया।

600 में से 173 HDU में भर्ती, 8 की हालत गंभीर

  • प्रशासन के अनुसार, 173 श्रद्धालु HDU (High Dependency Unit) में भर्ती हैं।

  • 68 लोगों को ओपीडी (OPD) में प्राथमिक उपचार दिया गया है।

  • 8 गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

प्रशासन की व्यवस्था पर उठे सवाल, अतिरिक्त फोर्स तैनात

  • घटना के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन ने मौके पर अतिरिक्त बल तैनात किया है।

  • लगातार लाउडस्पीकर से श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने की अपील की जा रही है।

  • इस हादसे ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है, खासकर ऐसे आयोजन में जहां लाखों की भीड़ हर साल जुटती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here