BIG BREAKING: नहीं निकलेगी संविधान बचाओ रैली, कांग्रेस ने अचानक लिया फैसला…

23
BIG BREAKING: नहीं निकलेगी संविधान बचाओ रैली, कांग्रेस ने अचानक लिया फैसला...

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की बहुप्रचारित संविधान बचाओ रैली को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह रैली 9 मई 2025 को बिलासपुर में होनी थी, जिसमें कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी शामिल होने वाले थे।

उमेश पटेल को दी गई थी जिम्मेदारी, अब रैली पर विराम

इस रैली की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री उमेश पटेल को सौंपी गई थी। इसे राज्य स्तरीय आयोजन के रूप में शुरू कर, आगे सभी जिलों में रैली निकालने का कार्यक्रम तय था।

आतंकी घटना और सेना की कार्रवाई ने बदले हालात

कांग्रेस नेताओं के अनुसार, पहलगाम में आतंकी हमला और उसके बाद हुई भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई के चलते देश में जो राजनीतिक परिस्थितियाँ बनी हैं, उन्हें देखते हुए रैली को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

जातीय जनगणना पर कांग्रेस का बीजेपी पर हमला

कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जातीय जनगणना पर यू-टर्न लिया है। पहले जिसे भाजपा नेता देश तोड़ने की साजिश बता रहे थे, अब उसी को मोदी का मास्टरस्ट्रोक कहा जा रहा है। कांग्रेस के अनुसार, यह बदलाव जनता के दबाव में लिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी एक और बड़ी सौगात….

विजय सभा के रूप में होनी थी संविधान बचाओ रैली

कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे पर जीत मानते हुए संविधान बचाओ रैली को विजय सभा के रूप में आयोजित करने का फैसला लिया था, जो कि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here