जयंती नगर में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर छापा, सोशल मीडिया से जोड़कर चला रहे थे नेटवर्क
दुर्ग (छत्तीसगढ़): दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र के जयंती नगर में लंबे समय से संचालित हो रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 63 वर्षीय महिला संचालिका सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को मौके से ₹12,000 नगद और कई आपत्तिजनक साक्ष्य भी मिले हैं।
व्हाट्सएप और सोशल मीडिया से जोड़ रहे थे ग्राहक
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी शशि उपाध्याय ग्राहकों से व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के जरिए संपर्क करती थी। ग्राहकों को लड़कियों की तस्वीरें भेजकर पसंद आने पर बुलवाया जाता था। प्रत्येक सौदे में दो हजार या उससे अधिक रुपये वसूले जाते थे।
पुलिस बनकर भेजे गए नकली ग्राहक, रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी
सूचना मिलने के बाद मोहन नगर पुलिस ने दो पुलिसकर्मियों को ग्राहक बनाकर संदिग्ध घर में भेजा। जब पुख्ता सबूत मिल गए, तो तुरंत छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया:
-
शशि उपाध्याय (63 वर्ष) – मुख्य संचालिका, जयंती नगर निवासी
-
जसप्रीत सिंह – संतराबाड़ी निवासी, ग्राहक के रूप में पकड़ा गया
-
लखन सिंह – सहयोगी, जयंती नगर निवासी
राज्य से बाहर तक फैला था सेक्स रैकेट का नेटवर्क
छापे के दौरान पुलिस को कांकेर, रायगढ़ और कोलकाता की लड़कियां भी मिलीं, जिससे यह साफ है कि यह रैकेट स्थानीय नहीं, बल्कि अंतरराज्यीय नेटवर्क का हिस्सा था। सभी लड़कियों को थाने लाया गया है और उनकी पहचान व काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है।
स्थानीय लोगों की सतर्कता से हुआ खुलासा
जयंती नगर के लोगों ने घर में संदिग्ध गतिविधियां, देर रात तक आवाजें और अजनबियों की आवाजाही देखकर पुलिस को सूचना दी। स्थानीय सतर्कता के चलते पुलिस यह बड़ा खुलासा कर पाई। कार्रवाई में प्र०आर० अमित मिश्रा, प्र०आर० संतोष चंद्राकर, आरक्षक राजेश वर्मा और राकेश साहू की अहम भूमिका रही।
लव मैरिज के बाद भी रहते हैं झगड़े? अपनाएं ये 5 ज़रूरी बदलाव, रिश्ते में फिर लौटेगा प्यार…
पुलिस कर रही नेटवर्क की गहन जांच
अब मोहन नगर पुलिस यह जांच कर रही है कि इस रैकेट का मुख्य सरगना कौन है, और इसमें और कौन-कौन शामिल है। साथ ही मानव तस्करी के एंगल से भी जांच की जा रही है।