CG नगरीय निकाय चुनाव 2025: नाम वापसी का आज अंतिम दिन, महापौर पद के लिए इतने प्रत्याशी मैदान में!

30
CG नगरीय निकाय चुनाव 2025: नाम वापसी का आज अंतिम दिन, महापौर पद के लिए इतने प्रत्याशी मैदान में!

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी पूरी हो चुकी है। इस बार 10 नगर निगमों में महापौर पद के लिए कुल 107 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। वहीं, 2 महापौर, 18 नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों का नामांकन खारिज कर दिया गया है। 69 पार्षद प्रत्याशियों के भी नामांकन निरस्त किए गए हैं।

आज नाम वापसी का अंतिम दिन!

आज नाम वापसी का अंतिम मौका है, जिसके बाद चुनावी मैदान की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। इससे पता चलेगा कि कहां से कितने प्रत्याशी मुकाबले में बचे हैं और किन सीटों पर सीधा या त्रिकोणीय संघर्ष होगा।

38 परिवारों का चुनाव बहिष्कार : लगाया बैनर, लिखा – यहां नेताओं का प्रवेश प्रतिबंधित, जानिए क्या है वजह…

महापौर व पार्षद पदों के लिए जबरदस्त प्रतिस्पर्धा

49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 765 उम्मीदवार मैदान में हैं।
नगर निगमों में पार्षद पद के लिए 10,737 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए हैं।
दुर्ग नगर निगम में महापौर पद के लिए सिर्फ 2 प्रत्याशी आमने-सामने हैं – यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होगा।
नारायणपुर और बीजापुर में भी भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

👉 अब सभी की नजरें नाम वापसी के बाद की फाइनल सूची और चुनावी संघर्ष पर टिकी हैं!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here