रायपुर: छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून तय समय से पहले पहुंच गया, लेकिन इसके बाद मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ गई हैं। बस्तर अंचल में जहां थोड़ी बारिश दर्ज की गई, वहीं प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में उमस और गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों तक तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है।
दक्षिण छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान व वज्रपात की संभावना है। गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। हालांकि, अरब सागर से आने वाली हवाएं कमजोर पड़ गई हैं, जिससे प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का दौर जारी रहेगा।
तापमान का हाल: राजनांदगांव सबसे गर्म
पिछले 24 घंटों में कुछ इलाकों में बारिश दर्ज की गई है।
-
राजनांदगांव में अधिकतम तापमान: 40.5°C
-
अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान: 23.4°C
प्रदेश में तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।
सिनोप्टिक सिस्टम: मानसून की चाल फिलहाल थमी
-
मॉनसून की उत्तरी सीमा वर्तमान में मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, पुरी, सैंडहेड द्वीप होते हुए बालुरघाट तक है।
-
ऊपरी हवा का चक्रवात: उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, मराठवाड़ा और तेलंगाना क्षेत्रों में सक्रिय है (3.1 किमी ऊंचाई तक)।
-
उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है (1.5 किमी तक फैला हुआ)।
-
पश्चिमी विक्षोभ के चलते हवा के पैटर्न में बदलाव देखा जा रहा है, जो मानसूनी हवाओं को कमजोर कर रहा है।
भारतमाला घोटाला: भूमि अधिग्रहण मुआवजे में गड़बड़ी, नए सिरे से मांगी गईं आपत्तियां और शिकायतें…
राजधानी रायपुर का मौसम: आंशिक बादल, गर्मी से राहत नहीं
आज राजधानी रायपुर में
-
अधिकतम तापमान: 41°C
-
न्यूनतम तापमान: 28°C
-
मौसम: आंशिक रूप से मेघाच्छादित
बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं है, लेकिन उमस बढ़ने की पूरी आशंका है।