छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, गर्मी से राहत
राज्य के विभिन्न हिस्सों में अचानक मौसम ने करवट ली है। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तेज़ गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले 5 दिनों तक प्रदेश के दक्षिण और बस्तर क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी।
तापमान की स्थिति – रायपुर में सबसे गर्म दिन
गुरुवार को राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक था। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रिकॉर्ड किया गया।
मौसमीय तंत्र से तेज हवाओं और वर्षा की चेतावनी
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, एक द्रोणिका रेखा उप-हिमालयीन पश्चिम बंगाल से होते हुए छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के ऊपर तक फैली हुई है। इसके प्रभाव से प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी की स्थिति बन रही है।
अलर्ट वाले जिले – कहां बरसेगा पानी, कहां चलेगी तेज़ हवा
ऑरेंज अलर्ट (अगले 3 घंटे में तेज़ आंधी और बारिश की संभावना)
-
सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर
येलो अलर्ट (तेज़ हवाएं 30-40 किमी/घंटा और बिजली गिरने की आशंका)
-
बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, कोरिया
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज: 4 जिलों में रेड अलर्ट, ओलावृष्टि और तेज आंधी की चेतावनी…
राजधानी रायपुर का मौसम – बादल और बौछारें
आज रायपुर का आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा और कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं।
-
अधिकतम तापमान: 41°C
-
न्यूनतम तापमान: 30°C