CG- सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत! छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में की इतने % वृद्धि की घोषणा….

22
CG- सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत! छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में की इतने % वृद्धि की घोषणा....

सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत, महंगाई भत्ता 3% बढ़ाया गया

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) में 3% वृद्धि की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश किए गए बजट में इस बढ़ोतरी का ऐलान किया गया। इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

कर्मचारियों को मिलेगा आर्थिक लाभ

सरकारी कर्मचारियों का कहना है कि इस वृद्धि से उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और वे अपने परिवार की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर सकेंगे। स्टेनो दिव्या ने कहा कि यह निर्णय बढ़ती महंगाई के असर को कम करने में मदद करेगा

कर्मचारी हितैषी बजट का स्वागत

सरकारी कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इसे कर्मचारी हितैषी बजट करार देते हुए सरकार के इस कदम की सराहना की।

सरकार की प्रतिबद्धता

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

CG_की_प्रGATI_का_बजट बना X (Twitter) पर नंबर 1 ट्रेंड! जनता की जबरदस्त प्रतिक्रिया…

कर्मचारियों को भविष्य में और लाभ की उम्मीद

इस फैसले के बाद कर्मचारियों में उत्साह है और वे सरकार से भविष्य में भी और अधिक लाभकारी नीतियों की उम्मीद कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here