महिला दिवस पर सीएम विष्णुदेव साय की बड़ी घोषणा, महतारी वंदन योजना में नाम जोड़ने की संभावना….

37
महिला दिवस पर सीएम विष्णुदेव साय की बड़ी घोषणा, महतारी वंदन योजना में नाम जोड़ने की संभावना....

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिन महिलाओं के सशक्तिकरण, अधिकारों और समाज में उनके योगदान को सम्मान देने का प्रतीक है। सरकार महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक स्वावलंबन और नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

महतारी वंदन योजना: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

👉 70 लाख माताओं और बहनों को हर साल ₹12,000 की आर्थिक सहायता
👉 सहायता राशि से स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वरोज़गार को बढ़ावा
👉 महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने का बड़ा कदम

महिलाओं के लिए विशेष बजट प्रावधान

2025-26 बजट में महिलाओं के लिए कई अहम घोषणाएँ की गईं:
🔹 पूरे प्रदेश में 7 वर्किंग वूमेन हॉस्टल के लिए 79 करोड़ रुपये का बजट
🔹 महिला स्व-सहायता समूहों को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना
🔹 कृषि, उद्यमिता, कुटीर उद्योग और सहकारिता में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

जघन्य हत्याकांड: ‘पापा ने मां को मार डाला…’ बच्चों की गवाही के बाद कातिल पिता को मिली ये सजा…..

महिलाओं की भागीदारी से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। सरकार महिलाओं को आर्थिक संबल और अवसर देकर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बना रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here