DA Hike 2025: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी! महंगाई भत्ते में इतने % बढ़ोतरी से सैलरी में बड़ा इजाफा…..

35
DA Hike 2025: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी! महंगाई भत्ते में इतने % बढ़ोतरी से सैलरी में बड़ा इजाफा.....

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर! सरकार ने महंगाई भत्ते (Dearness Allowance – DA) में 3% की बढ़ोतरी की संभावना जताई है, जिससे वेतन और पेंशन में अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। यह नया संशोधन 1 जनवरी 2025 से लागू होगा।

एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

देशभर में 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 65 लाख पेंशनर्स इस वृद्धि का सीधा लाभ उठाएंगे। महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी से कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होगा और पेंशनर्स को भी अधिक राशि मिलेगी।

53% से बढ़कर 56% होगा DA

वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 53% महंगाई भत्ता मिल रहा है, जो नए संशोधन के बाद 56% तक पहुंच सकता है। यह अनुमान AICPI (ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स) के ताजा आंकड़ों पर आधारित है।

AICPI के ताजा आंकड़े:

➡️ जुलाई 2024: 142.7
➡️ अगस्त 2024: 142.6
➡️ सितंबर 2024: 143.3
➡️ अक्टूबर 2024: 144.5
➡️ नवंबर 2024: 144.5

DA Hike से सैलरी में कितना इजाफा होगा?

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से कर्मचारियों की सैलरी पर सीधा असर पड़ेगा। आइए देखें किस बेसिक सैलरी पर कितना फायदा होगा:

बेसिक सैलरी (₹) 53% DA (₹) 56% DA (₹) मंथली बढ़ोतरी (₹) वार्षिक बढ़ोतरी (₹)
18,000 9,540 10,080 540 6,480
31,550 16,721.50 17,668 946.50 11,358
44,900 23,797 25,144 1,347 16,164

पेंशनर्स के लिए भी खुशखबरी

यदि आपकी मिनिमम बेसिक पेंशन ₹9,000 है, तो आपको भी इसी अनुपात में लाभ मिलेगा।

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग पर बड़ी बैठक, जानें संभावित बदलाव और नई सिफारिशें….

इस तारीख को होगा DA हाइक का ऐलान

➡️ संभावित घोषणा: 26 फरवरी 2025
➡️ लागू होने की तारीख: 1 जनवरी 2025
➡️ होली से पहले हो सकता है बड़ा अपडेट!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here