रायपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महतारी वंदन योजना की 13वीं किश्त जारी करेंगे। इस योजना के तहत राज्य की लाखों महिलाओं को वित्तीय सहायता मिलेगी।
महिलाओं की भागीदारी से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़
सीएम विष्णुदेव साय ने सभी नारीशक्ति को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य के विकास में महिलाओं की भागीदारी सबसे अहम है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना जैसी ऐतिहासिक पहल कर रही है, जिससे महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी।
जशपुर के कुनकुरी में होंगे शामिल
सीएम साय आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होने जशपुर के कुनकुरी रवाना हुए हैं। रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी हमेशा महिलाओं का सम्मान करती रही है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में देश की राष्ट्रपति महिला हैं और कई महिला सांसद एवं विधायक सक्रिय रूप से देश की राजनीति में योगदान दे रही हैं।
प्रिंटिंग माफियाओं पर सरकार का शिकंजा! संवाद के अलावा कहीं और से पुस्तकें छपवाई तो खैर नहीं…..
इस मौके पर जशपुर विधायक रायमुनी भगत और पत्थलगांव विधायक गोमती साय भी मौजूद रहीं। दोनों महिला विधायक इस विशेष अवसर पर राज्य की महिलाओं को बधाई दी।