ग्वांतानामो बे – दुनिया की सबसे भयावह जेल
ग्वांतानामो बे (Guantanamo Bay) जेल का नाम सुनते ही दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकियों तक की रूह कांप उठती है। यह जेल अमेरिका द्वारा संचालित की जाती है और इसे दुनिया की सबसे कड़ी सुरक्षा वाली जेलों में से एक माना जाता है। एक बार जो कैदी यहां आ जाता है, उसका बाहरी दुनिया से संपर्क पूरी तरह खत्म हो जाता है।
अमेरिकी नौसेना का अड्डा बनी जेल
यह जेल पहले अमेरिका की नौसेना का एक महत्वपूर्ण बेस हुआ करता था, लेकिन बाद में इसे एक हाई-सिक्योरिटी जेल में बदल दिया गया। ग्वांतानामो बे सिर्फ दुनिया की सबसे खतरनाक ही नहीं बल्कि सबसे महंगी जेल भी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां एक कैदी को रखने में अमेरिकी सरकार को सालाना लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ते हैं।
कैदियों के लिए ग्वांतानामो बे एक ‘कालकोठरी’
ग्वांतानामो बे में उन आतंकियों को रखा जाता है, जो दुनिया के सबसे बड़े अपराधों में शामिल रहे हैं। खासकर 9/11 हमले के दोषियों को भी यहां रखा गया था। यहां कड़े सुरक्षा इंतजामों के साथ-साथ कठोर पूछताछ और निगरानी की भी सख्त व्यवस्था है। कहा जाता है कि जो भी इस जेल में दाखिल होता है, उसका जिंदा लौटना लगभग नामुमकिन हो जाता है।
सीरिया में सामूहिक कब्रों का बड़ा खुलासा, 26 से ज्यादा जले हुए शव बरामद, जानिए पूरा मामला…
ग्वांतानामो बे को बंद करना चाहते थे ओबामा
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस जेल को बंद करने की कोशिश की थी, क्योंकि इसका खर्च अमेरिकी सरकार पर भारी पड़ रहा था। लेकिन विभिन्न कानूनी और राजनीतिक बाधाओं के चलते इसे बंद नहीं किया जा सका। बाद में जो बाइडेन ने भी इस जेल को अनावश्यक खर्च बताकर इसे बंद करने का विचार किया।
ग्वांतानामो बे जेल के अंदर क्या है?
यह जेल क्यूबा के ग्वांतानामो खाड़ी के तट पर स्थित है, जिससे इसका नाम ग्वांतानामो बे पड़ा। यह जेल 3 भागों में बंटी हुई है, जिनमें से 2 गुप्त हेडक्वार्टर हैं। यहां पर कई आधुनिक सुविधाएं भी हैं, जैसे:
✔ 3 क्लीनिक
✔ कोर्ट और पेरोल बोर्ड
✔ हीयरिंग रूम
✔ जिम और प्ले स्टेशन
✔ सिनेमा हॉल
इस जेल में कैदियों को बेहद कठोर परिस्थितियों में रखा जाता है। यहां एक-एक कैदी की निगरानी के लिए 45 से अधिक सैनिकों की तैनाती की जाती है। उनके रहने के लिए छोटे पिंजरेनुमा कमरे और गुफानुमा सेल बनाए गए हैं।
ट्रंप की नई योजना: ग्वांतानामो बे में अवैध प्रवासियों को कैद किया जाएगा
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्वांतानामो बे को लेकर एक नया प्लान बनाया था। ट्रंप ने कहा था कि वे आपराधिक प्रवृत्ति के अवैध प्रवासियों को इस जेल में कैद करेंगे, ताकि वे दोबारा अमेरिका में घुसने की कोशिश न कर सकें। उन्होंने आतंकियों को “देश का दुश्मन” करार देते हुए कहा था कि उनके साथ एक अपराधी की तरह नहीं, बल्कि एक आतंकी की तरह सख्त व्यवहार किया जाएगा।
पाकिस्तान: 4 लोगों को मौत और 80 साल की कैद की अजीबोगरीब सजा, जानिए क्या है मामला…