महतारी वंदन योजना: महिलाओं के लिए नई शुरुआत, जल्द जारी होंगे नए फॉर्म…

40
महतारी वंदन योजना: महिलाओं के लिए नई शुरुआत, जल्द जारी होंगे नए फॉर्म...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार का महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल बनाने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹1000 की राशि दी जाती है। हालांकि, हाल ही में फर्जीवाड़े की घटनाओं के कारण महिला एवं बाल विकास विभाग ने 35,000 से अधिक लाभार्थी महिलाओं के भुगतान रोक दिए हैं।

योजना से वंचित महिलाओं को मिलेगा नया मौका

महिलाओं के लिए अच्छी खबर यह है कि जो महिलाएं पहले इस योजना का लाभ नहीं ले सकीं, उनके लिए सरकार महतारी वंदन योजना 2.0 के तहत दोबारा फॉर्म भरने का मौका देने जा रही है।
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा,

“हम जल्द ही फॉर्म जारी करेंगे। जो महिलाएं पहली बार योजना का लाभ नहीं ले सकीं, उन्हें अब दूसरा मौका मिलेगा। यह प्रक्रिया निकाय चुनाव के बाद शुरू की जाएगी।”

38,000 महिलाएं प्रभावित: जानें समस्या की वजह

मंत्री राजवाड़े ने बताया कि वर्तमान में करीब 38,000 महिलाएं योजना की राशि से वंचित हैं। इसके पीछे कई कारण हैं:

  • बैंक खाता आधार से लिंक न होना।
  • खाता बंद होना।
  • दूसरे खाते का शुरू होना।

महिला एवं बाल विकास विभाग इन समस्याओं को दूर करने के लिए तेजी से काम कर रहा है, ताकि महिलाओं को समय पर योजना का लाभ मिल सके।

दस्तावेज तैयार रखें, नई प्रक्रिया होगी आसान

सरकार ने महिलाओं को सलाह दी है कि वे अपने जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण और संपर्क जानकारी तैयार रखें, ताकि फॉर्म भरने और प्रक्रिया को सरल बनाया जा सके। महतारी वंदन योजना: महिलाओं के लिए नई शुरुआत, जल्द जारी होंगे नए फॉर्म…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here