छत्तीसगढ़ पुलिस में 59 अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी, डीएसपी और समकक्ष पदों पर पदोन्नति
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य की विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की सिफारिशों पर 59 अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक (DSP) और समकक्ष पदों पर पदोन्नत करने का आदेश जारी किया है। इस पदोन्नति में इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर, रेडियो निरीक्षक और वरिष्ठ रिपोर्टर संवर्ग के अधिकारी शामिल हैं।
46 अधिकारी बने उप पुलिस अधीक्षक (DSP)
पुलिस सेवा में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 46 अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। इन नामों में प्रमुख रूप से शामिल हैं:
सुरेश कुमार भगत, ओम प्रकाश कुजूर, तुल सिंह पटटावी, नोहरलाल मण्डावी, यशकरण द्वीप ध्रुव, शशिकला (मरकाम) उईके, सुशील मलिक, कमलेश्वर भगत, कुंज बिहारी नागे, बृजेश तिवारी, रमाकांत साहू, चंद्रशेखर ध्रुव, एम्ब्रोस कुजूर, इन्द्रभूषण सिंह, विपिन रंगारी, चुन्नू तिग्गा, हरिबिंदर सिंह, रीना कुजूर, क्रिसेंसिया तिर्की, लता चौरे, प्रमोद किस्पोट्टा, गोपाल ध्रुवे, गंगा ध्रुवे, सत्यपा तारम, मीना चौधरी, स्वाति मिश्रा, कुमारी चंद्राकर, मंजूलता राठौर, श्रुति चक्रवर्ती, संतोषी ग्रेस, आशा तिर्की, बैजंतीमाला तिग्गा, किरण गुप्ता, रोशनी वासनिक, उषा सौंधिया, विवेक शर्मा, नरेश पटेल, नवी मोनिका शर्मा, माया शर्मा, ममता शर्मा, सत्यकला रामटेके, योगिताबाली खापर्डे, प्रमिला मण्डावी, कविता ध्रुवे, भारती मरकाम और लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल।
7 अधिकारी बने सहायक सेनानी (Assistant Commandant)
निम्नलिखित 7 अधिकारियों को सहायक सेनानी के पद पर पदोन्नत किया गया है:
-
रुस्तम सारंग
-
नरेश कुमार नेहरु
-
टेलेस्फोर मिंज
-
याद राम बघेल
-
विकास कुजूर
-
मनोज कुमार गुप्त
-
नीलकिशोर अवस्थी
विशेष शाखा, रक्षित और अन्य संवर्गों में भी पदोन्नति
-
डीएसपी (अंगुल चिन्ह) संवर्ग में: अजय कुमार साहू, राकेश कुमार नरवरे, विद्या जौहर
-
डीएसपी (रक्षित): सीमा अहिरवार (भास्कर)
-
डीएसपी (विशेष शाखा): अनिल कुमार कश्यप
-
डीएसपी एम (वरिष्ठ रिपोर्टर): संजय कुमार शुक्ला
लापरवाही पड़ी भारी, BEO एम.डी. दीवान निलंबित — वरीयता सूची में गड़बड़ी का मामला…
प्रशासनिक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम
इस पदोन्नति से न केवल पुलिस अधिकारियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि राज्य की कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी। सरकार का यह कदम कर्मठता और प्रदर्शन आधारित पदोन्नति नीति को दर्शाता है।