बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में मध्यान्ह भोजन में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। विकासखंड कुसमी के गजाधरपुर-तुरीपानी स्थित प्राथमिक शाला में भोजन में छिपकली गिरने से 70 से अधिक बच्चे बीमार पड़ गए।
जहरीले भोजन से मची अफरा-तफरी, बच्चों को अस्पताल में भर्ती
➡️ मध्यान्ह भोजन खाने के बाद बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और चक्कर की शिकायत हुई।
➡️ स्थिति बिगड़ते देख स्कूल प्रशासन ने तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी।
➡️ सभी बच्चों को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया।
➡️ इलाज के बाद अधिकांश बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
प्रशासन की बड़ी लापरवाही, मध्यान्ह भोजन की सुरक्षा पर सवाल
➡️ इस घटना से स्कूलों में दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर फिर से सवाल उठने लगे हैं।
➡️ छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी है, वे प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
➡️ शिक्षा विभाग और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।
राजस्व निरीक्षकों और पटवारियों को सख्त निर्देश – किसानों के कार्य में देरी बर्दाश्त नहीं….
सरकार और प्रशासन से क्या हैं उम्मीदें?
✅ मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता जांच के लिए सख्त नियम लागू किए जाएं।
✅ खाने को परोसने से पहले पूरी तरह से जांच हो।
✅ भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए स्कूल प्रशासन को जवाबदेह बनाया जाए।