महतारी वंदन योजना में जुड़ेंगी नई हितग्राही, महिला मंत्री ने किया बड़ा ऐलान…..

18
महतारी वंदन योजना में जुड़ेंगी नई हितग्राही, महिला मंत्री ने किया बड़ा ऐलान.....

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भव्य महिला मड़ई का आयोजन किया गया। इस वर्ष का थीम ‘सशक्त महिला, समृद्ध महिला’ रखा गया, जिसमें महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाया गया और उनके सशक्तिकरण पर जोर दिया गया।

🔹 महतारी वंदन योजना में नवविवाहित महिलाओं को मिलेगा लाभ

इस कार्यक्रम के अंतिम दिन महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना का दायरा बढ़ाया जाएगा और नवविवाहित एवं छूटी हुई महिलाएं अब इस योजना की नई हितग्राही बनेंगी।

मंत्री राजवाड़े ने कहा—
“मैं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को विश्वास दिलाती हूं कि हमारी सरकार उनके सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में और अधिक महिलाओं को महतारी वंदन योजना से जोड़ा जाएगा।”

🔹 कांग्रेस पर साधा निशाना

मंत्री ने कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार ने महिलाओं के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा—
“5 साल कांग्रेस की सरकार ने महिलाओं को सिर्फ वादों में उलझाए रखा, लेकिन हमारी सरकार ने महतारी वंदन योजना लाकर महिलाओं को आर्थिक मजबूती दी है। आज कांग्रेस भी इस योजना को देखकर हैरान है।”

CG BREAKING: दुर्ग रेंज IG ने किए पुलिसकर्मियों के तबादले, जानें कौन-कहां हुआ ट्रांसफर!

🔹 बीजेपी सरकार की प्राथमिकता में महिला सशक्तिकरण

मंत्री ने आगे कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के बिना समाज की प्रगति अधूरी है। महतारी वंदन योजना जैसी पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके अधिकारों को सशक्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here