अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में सुहागरात के दिन हुए एक दिल दहला देने वाले कांड में पुलिस को अहम सुराग मिला है। शादी के बाद पहली रात दुल्हन के मोबाइल पर आए एक मैसेज ने पूरे माहौल को बदल दिया। कहा जा रहा है कि यह मैसेज दूल्हे प्रदीप ने देखा और इसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देर रात 3 बजे तक चला। इस बहस का अंत दुल्हन शिवानी की हत्या और दूल्हे की आत्महत्या के रूप में हुआ।
मैसेज में था क्या? पुलिस कर रही जांच
सूत्रों के अनुसार, रात 11:45 बजे प्रदीप के फोन पर कोई मैसेज आया, जिसके बाद वह भड़क गया। आशंका जताई जा रही है कि यह दुल्हन के अतीत से जुड़ा कोई फोटो या वीडियो हो सकता है, जिसे व्हाट्सएप पर भेजा गया था। हालांकि, पुलिस अभी इस दावे की पुष्टि नहीं कर पाई है।
हत्या के बाद एक घंटे तक शव के पास बैठा रहा दूल्हा
जांच में सामने आया है कि प्रदीप ने सुबह 3 बजे गुस्से में आकर दुल्हन की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह एक घंटे तक शिवानी के शव के पास बैठा रहा। फिर सुबह 4 बजे खुद को फांसी लगा ली।
दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने तोड़ी खिड़की
घटना का खुलासा तब हुआ जब अगली सुबह दूल्हा-दुल्हन कमरे से बाहर नहीं आए। परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। जब परिवारवालों ने खिड़की तोड़ी, तो अंदर का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए।
- बेड पर दुल्हन का शव पड़ा था।
- पंखे से लटका मिला दूल्हा।
10 हजार रुपये देकर खुद कटवाया प्राइवेट पार्ट, वजह जान उड़ जाएंगे होश…..
एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाने की पुष्टि हुई है। परिजनों ने दूल्हा-दुल्हन का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया।