रायपुर नगर निगम को आज मिलेगा नया सभापति, इस बार भाजपा की होगी जीत!

21
रायपुर नगर निगम को आज मिलेगा नया सभापति, इस बार भाजपा की होगी जीत!

आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया, भाजपा का बनेगा सभापति

रायपुर। रायपुर नगर निगम के सभापति चुनाव की प्रक्रिया आज दोपहर 12 बजे से निगम मुख्यालय में शुरू होगी। नगर निगम प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस चुनाव में नगर निगम के पार्षद मतदान करेंगे और मतगणना के तुरंत बाद विजेता उम्मीदवार का ऐलान होगा

भाजपा को बहुमत, निर्विरोध चुनाव की संभावना!

रायपुर नगर निगम में वर्तमान में भाजपा के 61, कांग्रेस के 7 और 3 निर्दलीय पार्षद हैं। इनमें से 1 निर्दलीय पार्षद ने भाजपा का समर्थन कर लिया है। इसके अलावा चार अन्य निर्दलीय पार्षद भी भाजपा के समर्थन में हो सकते हैं, जिससे सभापति चुनाव में भाजपा की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

सभापति पद के लिए कौन-कौन हैं दावेदार?

भाजपा ने इस चुनाव के लिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। सूत्रों के मुताबिक, सूर्यकांत राठौर, मनोज वर्मा और सरिता आकाश दुबे के नामों का पैनल तैयार किया गया है, जिसमें से सूर्यकांत राठौर के सभापति बनने की संभावना सबसे ज्यादा जताई जा रही है

नगर निगम सभापति चुनाव की प्रक्रिया

12:00 – 12:45 बजे: नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।
12:45 – 1:00 बजे: नामांकन पत्रों की जांच होगी।
1:00 – 1:30 बजे: अधिकृत अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित होगी और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी।
1:30 – 3:00 बजे: मतदान की प्रक्रिया चलेगी।
मतदान के तुरंत बाद: मतगणना होगी और विजेता का ऐलान किया जाएगा।

CG BREAKING: पुलिस प्रशासनिक फेरबदल: 20 थाना प्रभारियों का तबादला, देखे लिस्ट…..

क्या भाजपा निर्विरोध चुनाव जीतेगी?

चूंकि भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है, इसलिए सभापति का चुनाव निर्विरोध होने की संभावना भी जताई जा रही है। अब देखना यह होगा कि क्या कोई अन्य पार्टी या निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरते हैं या फिर भाजपा निर्विरोध जीत दर्ज करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here