रात में दही खाने के साइड इफेक्ट्स: सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर…

43
रात में दही खाने के साइड इफेक्ट्स: सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर...

क्या दही हमेशा सेहतमंद होता है?

बहुत से लोग मानते हैं कि दही का सेवन सिर्फ फायदेमंद होता है, लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि गलत समय पर या जरूरत से ज्यादा दही खाने से शरीर पर नकारात्मक असर भी पड़ सकता है, खासकर रात के समय।

दही की ठंडी तासीर से गला हो सकता है खराब

आयुर्वेद के अनुसार, दही की प्रकृति ठंडी होती है। रात में दही खाने से गले में खराश, बलगम बढ़ने और सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यदि आप इन परेशानियों से बचना चाहते हैं तो रात में दही खाने से परहेज करें।

पाचन तंत्र पर पड़ता है बुरा प्रभाव

रात में दही खाना आपके गट हेल्थ के लिए भी नुकसानदेह हो सकता है। इस समय शरीर का पाचन तंत्र धीमा होता है, जिससे दही को पचाना मुश्किल हो जाता है। फैट और प्रोटीन युक्त दही रात में खाने से पेट दर्द, अपच और गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

मेटाबॉलिज्म हो सकता है धीमा

रात में दही का सेवन आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी प्रभावित कर सकता है। इससे वजन बढ़ने और एनर्जी लेवल कम होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप फिटनेस का ध्यान रखते हैं, तो रात में दही से दूरी बनाना बेहतर है।

गर्मियों में दही vs छाछ: कौन है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद? जाने इसके फ़ायदे…

सही समय पर करें दही का सेवन

स्वस्थ रहने के लिए दही का सेवन सुबह या दोपहर के समय करना अधिक फायदेमंद होता है। सही मात्रा और सही समय पर दही खाने से पाचन बेहतर होता है और शरीर को आवश्यक पोषक तत्व भी मिलते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here