ग्रहों की चाल के अनुसार, मंगलवार का दिन (21 जनवरी 2025) सभी राशियों के लिए कुछ खास लेकर आया है। जानें मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल और किसके जीवन में आएगी खुशहाली।
मेष राशि (Aries)
राशिफल: आज आपको मेहनत के अनुसार फल मिलने में थोड़ा विलंब हो सकता है। मानसिक तनाव से बचें और अपने दोस्तों के साथ सकारात्मक बातचीत करें। कोई नई योजना बनाना चाह रहे हैं तो उसे कुछ समय के लिए टालें।
आज की सलाह: तनाव से दूर रहें और धैर्य बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी
लकी नंबर: 6
वृषभ राशि (Taurus)
राशिफल: आज का दिन परिवार के साथ बिताएं। कोई खास खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में दिन की शुरुआत व्यस्त हो सकती है, लेकिन शाम तक सबकुछ सामान्य हो जाएगा।
आज की सलाह: अपने प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
लकी नंबर: 11
मिथुन राशि (Gemini)
राशिफल: आज का दिन आपके लिए शांत और सुखद रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। लेकिन सहकर्मियों से सतर्क रहें।
आज की सलाह: दूसरों पर भरोसा करने से पहले सोचें।
भाग्यशाली रंग: क्रीम
लकी नंबर: 12
कर्क राशि (Cancer)
राशिफल: आप भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं। बेवजह के विवाद से बचें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में लाभ संभव है। किसी खास के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
आज की सलाह: विवाद से दूर रहें।
भाग्यशाली रंग: नेवी ब्लू
लकी नंबर: 5
सिंह राशि (Leo)
राशिफल: आपके लिए आज का दिन नए अवसर लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छे प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और ज्यादा मेहनत से बचें।
आज की सलाह: स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।
भाग्यशाली रंग: नेवी ब्लू
लकी नंबर: 9
कन्या राशि (Virgo)
राशिफल: परिवार के बुजुर्गों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
आज की सलाह: अपने विचार साझा करें।
भाग्यशाली रंग: ग्रे
लकी नंबर: 6
तुला राशि (Libra)
राशिफल: आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सोच-समझकर ही निर्णय लें। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
आज की सलाह: जल्दबाजी से बचें।
भाग्यशाली रंग: हरा
लकी नंबर: 6
वृश्चिक राशि (Scorpio)
राशिफल: दिन आपके लिए बदलाव लेकर आ सकता है। अधूरे कार्य पूरे होंगे। अपने व्यवहार में लचीलापन लाएं।
आज की सलाह: व्यवहार में सुधार करें।
भाग्यशाली रंग: लेमन
लकी नंबर: 9
धनु राशि (Sagittarius)
राशिफल: अपनी कमजोरियों पर काम करने का समय है। जल्दबाजी में निर्णय न लें। अपने पसंदीदा कार्य में ध्यान लगाएं।
आज की सलाह: धैर्य से काम लें।
भाग्यशाली रंग: लाल
लकी नंबर: 9
मकर राशि (Capricorn)
राशिफल: पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। कोई रोमांटिक अवसर आपका इंतजार कर रहा है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
आज की सलाह: सेहत का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग: पीला
लकी नंबर: 8
कुंभ राशि (Aquarius)
राशिफल: मानसिक अशांति हो सकती है। धार्मिक स्थलों पर जाने से शांति मिलेगी। नए प्रोजेक्ट में लाभ मिलेगा।
आज की सलाह: विवादों से दूर रहें।
भाग्यशाली रंग: लाल
लकी नंबर: 1
मीन राशि (Pisces)
राशिफल: दिन आनंदमय रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। नए प्रोजेक्ट शुरू करते समय सतर्क रहें।
आज की सलाह: सोच-समझकर निर्णय लें।
भाग्यशाली रंग: सफेद
लकी नंबर: 51