रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एयरपोर्ट पर किया गर्मजोशी से स्वागत

25
रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एयरपोर्ट पर किया गर्मजोशी से स्वागत

Swami Vivekananda Airport Raipur पर हुआ भव्य स्वागत

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। शाह के आगमन पर प्रदेश की राजनीतिक गरमाहट और हलचल दोनों तेज हो गई हैं।

राज्य के बड़े नेताओं ने किया स्वागत | फूलों से हुआ भव्य अभिनंदन

एयरपोर्ट पर अमित शाह के स्वागत में पहुंचे कई वरिष्ठ नेता, जिनमें शामिल थे:

  • उपमुख्यमंत्री अरुण साव

  • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

  • वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

  • कृषि मंत्री रामविचार नेताम

  • केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

  • सांसद बृजमोहन अग्रवाल

  • विधायक पुरंदर मिश्रा

  • विधायक अनुज शर्मा

सभी नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर गृहमंत्री का स्वागत किया।

BIG BREAKING: महादेव बेटिंग एप केस में भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज, जाने पूरा मामला……

केंद्रीय गृहमंत्री का दौरा क्यों है खास?

अमित शाह का यह दौरा कई अहम बैठकों और योजनाओं को लेकर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
संभावना है कि वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी रणनीति पर मंथन करेंगे। यह दौरा 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से भी काफी अहम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here